फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   IBS disease is caused by imbalanced bacteria in the intestines

Budaun News: आंतों के असंतुलित बैक्टीरिया से ही रही आईबीएस बीमारी

Mon, 07 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
IBS disease is caused by imbalanced bacteria in the intestines
बदायूं। आंतों में बैक्टीरिया के असंतुलन की वजह से लोग आईबीएस (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) के शिकार हो रहे हैं। इस तरह के मरीज हर दिन जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए डॉक्टर नियमित योग और दवा खाने की सलाह दे रहे हैं। पिछले 10 दिनों में इस तरह के 30 मरीज ओपीडी में आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आजकल व्यक्ति फास्ट फूड से ही अपना पेट भर लेते हैं। इस वजह से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और शरीर कमजोर होने लगता है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले कई मरीजों में देखा गया कि फास्ट फूड और तैलीय चीजों के इस्तेमाल से उनकी आंतों में बैक्टीरिया असंतुलित हो रहे हैं। इसका असर दिमाग में भी पड़ रहा है। दिनभर पेट खराब होने जैसी सोच बनी रहती है। इसे आईबीएस कहते हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में पिछले 10 दिनों में इस तरह के 30 मरीज आ चुके हैं। ऐसे मरीजों को सलाह है कि वह नियमित रूप से योग करें और डॉक्टर की सलाह पर दवा लें। फास्ट फूड खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed