फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband's life span increases not by worshipping the moon but by gentle behaviour: Sanjeev

चांद की पूजा से नहीं, कोमल व्यवहार से बढ़ती है पति की आयु : संजीव

Tue, 02 Sep 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Husband's life span increases not by worshipping the moon but by gentle behaviour: Sanjeev
गुधनी में वेद कथा सुनते लोग। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर चल रही वेद कथा के छठे दिन आचार्य संजीव रूप ने कहा कि चांद की पूजा करने से नहीं चांद जैसे शीतल और कोमल व्यवहार से पति की आयु बढ़ती है। स्त्री को चांद के गुणों को अपने जीवन व्यवहार में ढालना चाहिए। जो स्त्रियां अपने पति से कठोर शब्दों में बोलती हैं, अपमान करती हैं, उन्हें ताने देती हैं। वह अपने पति की आयु कम ही करती हैं। वैसे ही पति को सूर्य के गुणों को धारण करना चाहिए। तभी गृहस्थ निर्दोष होता है।
विज्ञापन

स्त्री उस पुरुष को पसंद करती है जो सूर्य की तरह तेजस्वी हो अर्थात मर्यादित जीवन वाला चरित्रवान हो। उन्होंने कहा बेटियां चुनरी बेशक न रखें किंतु सदा अपने साथ कटार या शस्त्र अवश्य रखें। इस मौके पर तृप्ति शास्त्री, कौशिकी आर्य, ईशा आर्य, ईशू आर्य ने सुंदर भजन सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध किया। इस मौके पर विश्वजीत आर्य, धर्मेंद्र आर्य, लेखराज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed