फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   husband threw his wife out of the house by saying triple talaq in Budaun

Budaun News: विवाहिता को पीटा, फिर तीन तलाक बोलकर घर से निकाला, रात में रोते हुए थाने पहुंची पीड़िता

Mon, 16 Jun 2025 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 05:07 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक विवाहिता को उसके शौहर ने घरवालों के साथ मिलकर पीटा, फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
husband threw his wife out of the house by saying triple talaq in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबरनगर में रविवार रात ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से गाली गलौज कर उसे पीटा। विरोध करने पर शौहर ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। रात में ही पीड़िता थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबरनगर निवासी खुशनूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह सात साल पूर्व शहनवाज के साथ हुआ था। परिजनों ने निकाह में हैसियत के हिसाब के करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। बेटियों के जन्म के बाद पति, सास मुसिंन, देवर शाह नवी, साजिम, ननद सवाना, जेठानी रेशमा आए दिन दहेज की मांग को लेकर मारपीट व गाली-गलौज करते थे। बेटियां होने पर उसे ताना देते थे। 
विज्ञापन


 15 जून की रात करीब दस बजे उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। इस दौरान पति ने सभी के सामने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। वह रात में ही रोती बिलखती थाने पहुंची। पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिला पर चार बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी
पीड़िता का कहना है कि वह गर्भवती है। वहीं, उस पर चार मासूम बेटियां हैं। चार बेटियां के होने पर उसे ससुराल पक्ष के लोग ताने देते थे। पति अक्सर मारपीट करता है। कादरचौक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed