Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband murders wife over a love affair, hides body in a soak pit; crime revealed on the 42nd day.

Budaun News: प्रेम संबंध के चलते पति ने की महिला की हत्या, शव सोकपिट में छुपाया, 42वें दिन हुआ खुलासा

Mon, 13 Jul 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Husband murders wife over a love affair, hides body in a soak pit; crime revealed on the 42nd day.
पुलिस गिरफ्त में पत्नी की हत्या का अरोपी जयसिंह व दो साथी और हत्या में बरामद सामान। स्त्रोत पुल
बिसौली। थाना क्षेत्र में गुमशुदा महिला सत्यवती की तलाश के दौरान पुलिस को 42वें दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पति ने पत्नी काे प्रेम संबंध के चलते गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को घर के आंगन में बने लैट्रिन के टैंक (सोकपिट) में छिपा दिया। तीन दिन बाद शव निकालकर श्मशान के पास जला दिया। इस मामले में छह लोगों की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन

बिसौली क्षेत्र के गांव सर्वा निवासी जय सिंह यादव ने प्रेम संबंध के चलते पत्नी सत्यवती (40) की अपने भाई चंद्रपाल, भांजे विजय यादव उर्फ छोटू के साथ मिलकर एक-दो जून की रात कमरे के भीतर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतका के शव को आंगन में बने सोकपिट में छुपा दिया।
विज्ञापन

घटना वाली रात जय सिंह के बड़े भाई चंद्रपाल ने आत्मग्लानि के चलते पेड़ पर फंदा लगाकर हत्या कर ली थी। तीन दिन तक किसी को भनक नहीं लगने के बाद रात 12 बजे जय सिंह यादव ने अपने सहयोगी पाठकपुर निवासी रामभान यादव, सर्वा गांव के चंदेले, बहनोई सर्वेश यादव के साथ सोकपिट से शव निकालकर बाइक से सर्वा और पाठकपुर गांव के बीच में स्थित श्मशान घाट ले गए। सहयोगियों की ओर से वहां पहले ही शव को जलाने के इंतजाम किए जा चुके थे। शव पहुंचते ही आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कई दिन तक बेटी की जानकारी न मिलने पर अनहोनी की आशंका के चलते पिता राजवीर सिंह यादव ने थाने गुमशुदगी की तहरीर दी।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। तीन दिन जांच करने के बाद पुलिस को पति जय सिंह यादव पर शक हुआ, तो उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की। तब आरोपी पति ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गईं दो बाइक, गमछा, फावड़ा, तसला, बाल्टी, मोबाइल फोन, टूटी चूड़ियों के टुकड़े, पायल, अधजली लकड़ी, शव के अवशेष, बिछुए व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हो गए।


बदलते बयानों ने खोला हत्या का राज



बिसौली। सत्यवती के लापता होने के बाद गांव में उसके कहीं चले जाने की चर्चाएं होती रहीं। परिजनों की ओर से तत्काल पुलिस को सूचना न दिए जाने से मामला शुरू से ही संदिग्ध बना रहा। बाद में महिला के पिता राजवीर सिंह की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने व्यवस्थित तरीके से जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने परिजनों और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की। इस दौरान पति के बयान बार-बार बदलने लगे। इससे जांच का रुख हत्या की ओर मुड़ गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। संवाद







महिला के लापता होने के दिन ही जेठ लटक गया था फंदे पर



गांव सर्वा से महिला के लापता होने के दिन ही एक व दो जून की रात जेठ चंद्रपाल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। एक ही दिन महिला के लापता होने और उसके जेठ के आत्महत्या करने का भी सवाल पुलिस के लिए गुत्थी बनी रही। पुलिस ने बताया कि जेठ महिला की हत्या में शामिल था। महिला की हत्या के बाद जेठ चंद्रपाल ने आत्मग्लानी में आत्महत्या कर ली।







शक के चलते उठाया यह कदम



सत्यवती की हत्या के मामले में पुलिस खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। यहां तक की परिवार भी कुछ नहीं बोल रहा। गांव में चर्चा है कि सत्यवती के चाल-चलन को लेकर हमेशा उसकी पति जयसिंह यादव की लड़ाई होती रहती थी, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि वह उसकी हत्या कर देगा।







बहनोई भी पुलिस के निशाने पर



पुलिस ने पति की निशानदेही पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस पूछताछ के दौरान बहनोई का भी नाम इस घटना में सामने आ रहा है। ऐसे में पुलिस ने बहनोई की भी तलाश शुरू कर दी है।

महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना के आधार पर रिपोर्ट में साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी सर्वेश यादव और विजय यादव फरार हैं। उनकी तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली

राह ताक रहे तीन मासूम नहीं जानते कि अब मां कभी नहीं लौटेगी घर
- मां की मौत के बाद दादी के सहारे साक्षी, प्रशांत और निशांत, पूरे गांव की चिंता बना बच्चों का भविष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। ग्राम सर्वा निवासी महिला सत्यवती के हत्याकांड ने तीन मासूम बच्चों की दुनिया उजाड़ दी है। बड़ी बेटी साक्षी और उसके दो छोटे भाई प्रशांत व निशांत अब अपनी दादी विद्यावती के सहारे हैं। राह ताक रहे बच्चों को यह एहसास तक नहीं है कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।
जयसिंह का परिवार पहले से ही विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहा था। बच्चों के एक चाचा चंद्रकेश यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाते हैं, जबकि दूसरे ताऊ चंद्रपाल की मौत हो चुकी है। ऐसे में परिवार पर एक साथ कई दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दादी विद्यावती खुद गहरे सदमे में हैं। वह अपने आंसुओं को छिपाकर बच्चों को संभालने का प्रयास कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे बार-बार अपनी मां के बारे में पूछते हैं और उसके लौटने का इंतजार करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed