{"_id":"68a2f7c0f024c6c4770f5ea6","slug":"husband-brought-fish-during-puja-preparations-wife-committed-suicide-in-budaun-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में चल रही थी पूजा की तैयारी, पति ले आया मछली... पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में चल रही थी पूजा की तैयारी, पति ले आया मछली... पत्नी ने दी जान
Mon, 18 Aug 2025 03:24 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:24 PM IST
सार
बदायूं में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि पति पूजा के दिन घर पर मछली लेकर आया था। पत्नी ने विरोध तो दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसके घर में जन्माष्टमी की पूजा की तैयारियां चल रही थीं। पति मछली लेकर आ गया। इस पर पत्नी का विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
कोड़ा जयकरन निवासी आकाश की पत्नी सोमवती (28 वर्ष) ने जन्माष्टमी पर घर को सजाया था। रात में वह पूजा की तैयारी कर रही थी। इसी बीच आकाश मछली पकड़ कर ले आया। इस पर दंपती में विवाद हो गया। काफी नोकझोंक के बाद सोमवती ने पूजा नहीं की। शनिवार रात उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने सोमवती को फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव किशन सिंह पुर मायके पक्ष से पिता ओमकार व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि विवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन