फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband and wife get accommodation, the matter will be investigated

Budaun News: पति और पत्नी को मिले आवास, मामले की कराई जाएगी जांच

Wed, 07 Feb 2024 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife get accommodation, the matter will be investigated
ब्लॉक उसावां क्षेत्र का मामला, पीडी ने कहा-दोषियों पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रधानमंत्री आवास योजना में गोलमाल के दो मामले उसावां क्षेत्र में सामने आए हैं। यहां दो व्यक्तियों को पहले ही आवास योजना का लाभ दिए जाने के बावजूद उनकी पत्नियों को भी आवास आवंटित कर दिए गए। अब इसमें जांच के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में लगातार घपलेबाजी के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें अधिकतर मामले पीएम आवास के नाम पर लोगों से रिश्वत मांगने के सामने आए हैं। वहीं अब ब्लॉक उसावां के खेड़ा किशनी खाम गांव में दो मामले ऐसे सामने आए हैं, जिसमें पति और पत्नी दोनों को आवास योजना का लाभ दे दिया गया।
विज्ञापन

पति को सन 2018 में आवास योजना का लाभ दिया गया तो सन 2023 में उक्त व्यक्ति की पत्नी को लाभ दिया गया। मामले सामने आने के बाद डीआरडीए के पीडी बलराम कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि अगर किसी भी स्तर पर चूक हुई है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed