फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband and brother-in-law had murdered the woman, stunned the young man of the village in an objectionable condition

पति और देवर ने की थी महिला की हत्या, गांव के युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो घोंट दिया गला

Fri, 22 Jan 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Husband and brother-in-law had murdered the woman, stunned the young man of the village in an objectionable condition
बदायूं। वजीरगंज इलाके में महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने अपने की मदद से की थी। देवर ने महिला को गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे गुस्से में आकर दोनों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 19 जनवरी की सुबह वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा के जंगल में एक महिला का शव मिला था। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। मां ने महिला के पति और देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इससे पता चला कि उसे आखिरी बाद गांव के एक युवक फोन किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसके महिला से नजदीकी संबंध थे। उसी ने फोन करके महिला को बुलाया था। जहां दोनों लोग अक्सर मिलते थे। 18 जनवरी की रात उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में महिला के देवर ने मौके पर पहुंचकर देख लिया था। युवक मौके से भाग गया, लेकिन देवर ने महिला को पकड़ लिया था। पीछे से महिला का पति पहुंच गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। परिवार के अन्य लोगों को शक न हो, इसलिए दोनों महिला को तलाशने का नाटक करते रहे। पुलिस ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को हत्यारोपी दोनों भाइयों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रेस कांफ्रेंस में सीओ बिसौली विनय सिंह चौहान और एसओ वजीरगंज अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed