{"_id":"61bb8a49c98b2111a77582b7","slug":"human-memory-is-destroyed-in-anger-badaun-news-bly469485112","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रोध में मानव की स्मृति का विनाश हो जाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रोध में मानव की स्मृति का विनाश हो जाता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग के प्राथमिक स्कूल के मैदान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक शिशुपाल सिंधु सदाचारी ने कथा सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए माखन चोरी की लीलाओं का वर्णन किया।
कहा, बाल लीलाओं को देखकर गोपियां भगवान से प्रार्थना करतीं हैं कि हे प्रभु आप हमारे घर भी पधारें। हमारे घर में उधम मचाएं। हमारी मटकियों को फोड़ें, हमारा मक्खन फैलाएं और हम चोर-चोर कहते हुए आपके पीछे भागें। इस प्रकार की अद्भुत प्रार्थना को सुनकर भगवान गोपियों के यहां जा कर माखन चोरी करते हैं।
उन्होंने कहा कि क्रोध की अवस्था में व्यक्ति की स्मृति का विनाश हो जाता है। नुकसान होने के बाद व्यक्ति समझ पाता है, मैंने क्या खोया, मैंने क्या गंवाया। भगवान में जो बुद्धि लगाता है वह निश्चय ही मूर्ख है। भगवान बुद्धि का नहीं हृदय का विषय हैं। बुद्धि संसार में लगानी चाहिए। मन भगवान के चरणों में लगाना चाहिए। इस मौके पर गजेंद्र पाल सिंह, विशाल सिंह, जीवाराम, रवि सागर, दरयाव सिंह, रामविलास, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।