फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Huge fire breaks out in furniture warehouse

Budaun News: फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग

Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Huge fire breaks out in furniture warehouse
ककराला में इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम से उठतीं आग की लपटें। संवाद
ककराला। कस्बे के वार्ड संख्या चार में दूसरी मंजिल पर बने फर्नीचर गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा सारा फर्नीचर जल गया। मोहल्ले के लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने पर एक घंटे की देरी से पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के रहने वाले शाकिब का ककराला के वार्ड संख्या चार में फर्नीचर का शोरूम है। शोरूम के ऊपर दूसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। बुधवार दोपहर अचानक गोदाम में आग लग गई। बुधवार दोपहर को एकाएक गोदाम से आग निकलती देख अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने चौकी पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाने में लोगों की मदद की, लेकिन भीषण लपटों के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्लास्टिक का फर्नीचर होने के चलते आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया था। करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग के कर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग के कर्मियों ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक के मुताबिक, आग से गोदाम में रखे गद्दे, कुर्सी, मोल्डेड फर्नीचर, ब्लैंक कीट, बोतलें, टेबल, चारपाई समेत अन्य फर्नीचर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद चल सका सबमर्सिबल
भीषण आग की सूचना मिलने पर ककराला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए थे। आग बुझाने के लिए सबमर्सिबल के पानी की जरूरत पड़ रही थी। उस दौरान बिजली की आपूर्ति बंद थी। चौकी इंचार्ज ने बिजली उपकेंद्र पर कॉल करके बिजली आपूर्ति को बहाल करने की बात कही।इस पर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद सबमर्सिबल शुरू करके भीषण आग पर पानी की बौछार की गई। सूचना मिलने पर लेखपाल मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग हुई क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed