फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   misdeed case in Pathology Collection Center in Badaun sample of accused matched that of girl

पैथोलॉजी लैब में किशोरी से दुष्कर्म: डीएनए जांच में मिले दरिंदगी के सबूत, आरोपी के नमूने का हुआ मिलान

Mon, 05 Sep 2022 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

फिलहाल पुलिस को मौखिक रूप से पता चला है कि आरोपी और पीड़िता दोनों के डीएनए सैंपल का मिलान हो गया है, डीएनए रिपोर्ट पुलिस को फिलहाल नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
misdeed case in Pathology Collection Center in Badaun sample of accused matched that of girl
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पैथोलॉजी लैब में किशोरी से दुष्कर्म: डीएनए जांच में किशोरी के सैंपल से आरोपी के नमूने का हुआ मिलान, अब बदायूं में पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में आरोपी हृदेश ने ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इसकी लगभग पुष्टि हो गई है। हालांकि पुलिस को मौखिक रूप से पता चला है कि दोनों के डीएनए सैंपल का मिलान हो गया है, डीएनए रिपोर्ट पुलिस को फिलहाल नहीं मिली है।

विज्ञापन

पंद्रह दिन पहले शहर में पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस ने बिल्सी निवासी आरोपी हृदेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। किशोरी का मेडिकल परीक्षण के दौरान डीएनए जांच को सैंपल लिया गया था। आरोपी हृदेश चार-पांच दिन बाद पकड़ा गया था। तब उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। उसी दौरान हृदेश की भी डीएनए जांच कराने के लिए सैंपल भेजा गया था। इस मामले को पुलिस गंभीरता से लिया। तुरंत दोनों सैंपल जांच को भेजे गए।

विज्ञापन

पुलिस की ओर से जल्दी जांच करने की सिफारिश भी की गई। इसमें पुलिस को पता चला है कि दोनों जांचों का मिलान हो गया है। किशोरी की जांच में पाए गए शुक्राणु हृदेश के ही निकले हैं। इससे उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बारे में अभी इनकार किया है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दोनों सैंपल की जांच रिपोर्ट का मिलान हो गया है।

पुलिस तैयार कर चुकी है चार्जशीट
लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विवेचना पूरी हो गई है। इसमें पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। फिलहाल उसे उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। जल्द ही उसे न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed