फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   How to 45 thousand diesel Czech test center will be 106!

45 हजार के डीजल में कैसे चेक होंगे 106 परीक्षा केंद्र!

Mon, 15 Feb 2016 11:45 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 15 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए भले ही नए-नए परीक्षण किए जा रहे हों, लेकिन शासन द्वारा सचल दल के निरीक्षण के लिए भेजा गया बजट तो ऊंट के मुंह में जीरे के समान लग रहा है। ऐसे में जिले के 106 परीक्षा केंद्रों को छळ सचल दल दोनों पारियों में कैसे देखेंगे? ये सवाल भी उठ रहा है। कुछ परीक्षा केंद्र मुख्यालय से काफी दूर कटरी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को सख्ती से सभी शासन के सभी निर्देशों का पालन करने का आदेश दिए हैं, लेकिन शासन द्वारा सचल दलों के निरीक्षण के लिए भेजा गया बजट मात्र 45 हजार है, जो मांग के अनुसार बेहद कम है। जिले में परीक्षा के दौरान कुल छह सचल दल पूरे जिले में औचक निरीक्षण करेंगे। जिसमें डीआईओएस, बीएसए, लेखा अधिकारी, डायट प्राचार्य और जगत व दातागंज राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य शामिल हैं। डीआईओएस बीना यादव ने बताया इस बार नकल को रोकने के लिए विभाग को और अधिक संसाधनों की जरूरत है, लेकिन शासन द्वारा सचल दलों के वाहनों के लिए भेजा गया बजट मांग के अनुसार बेहद कम है। ऐसे में विभाग के सामने दूर-दराज के क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसलिए अभी से डीएम को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर कल उपस्थित होंगे शिक्षक
बदायूं। डीआईओएस बीना यादव ने ऐसे सभी विद्यालय जिन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, उनके प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर सूचित किया है। कि बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक समाप्त होंगी। इस दौरान ऐसे विद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे साथ ही उनके विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को निकटतम परीक्षा केंद्र में परीक्षा ड्यूटी करने के लिए भेजना होगा। यदि किसी विद्यालय के शिक्षक को बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने से रोकने या अवकाश पर भेजने पर उस विद्यालय पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे सभी शिक्षक 17 फरवरी तक सुबह 10 बजे आवंटित परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed