फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   How many students are good in Hindi and Mathematics, there will be examination

Budaun News: हिंदी और गणित में कितने निखरे विद्यार्थी, होगी परीक्षा

Wed, 17 Apr 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
How many students are good in Hindi and Mathematics, there will be examination
बदायूं। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर बेहतर हो। इसके लिए कक्षा एक से तीन तक पंजीकृत बच्चों को हिंदी व गणित में दक्ष बनाया जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत उनकी निपुण परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सभी का पास होना जरूरी है, लेकि़न निपुण 75 फीसदी अंक आने पर ही माना जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक कार्य के तहत प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए पहल की है। इसमें पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों को निपुणता की परीक्षा देनी होगी। यदि बच्चा पास नहीं होता है तो उसे निपुण विद्यार्थी का दर्जा नहीं मिल पाएगा। साथ ही उसे नए शैक्षणिक सत्र में पहले तीन महीने में पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम को दोबारा करवाया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं को दक्ष कराने की जिम्मेदारी बीईओ, एआरपी व प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


बाल वाटिका के बच्चों को 10 तक आनी चाहिए गिनती
गणित में बाल वाटिका के बच्चों को दस तक संख्या पढ़नी आनी चाहिए। एक अंकीय जोड़ व घटाव के 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही हल करना आना चाहिए। कक्षा दूसरी के बच्चों को 99 तक जोड़, दो अंकीय घटाव के 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही हल करना, कक्षा तीसरी के बच्चों को 99 तक जोड़, तीन अंकीय का घटाव के 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही हल करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ने में होना चाहिए परिपक्व
हिंदी में बच्चों को निपुण बनाने के लिए मूलभूत भाषा व साक्षरता, शब्दावली, पढ़ना समझना, मौखिक भाषा का विकास, पठन प्रवाह, प्रिंट के बारे में अवधारणा, लेखन में परिपक्व बनाना होगा। कोई बच्चा यह सब पढ़ने व समझने में सक्षम नहीं है, तो उस विद्यार्थी को निपुण छात्र का दर्जा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed