{"_id":"57e6be624f1c1b416da83136","slug":"how-are-sports-activities-while-coaches-remain-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हो खेल गतिविधियां, जब प्रशिक्षक ही रहते हैं गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हो खेल गतिविधियां, जब प्रशिक्षक ही रहते हैं गैरहाजिर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में खुली स्पोर्ट्स स्टेडियम की पोल
एक बेहतरीन खिलाड़ी और खेल प्रेमी डीएम पवन कुमार ने जिले में खेल व्यवस्थाओं को बेहतर करने की तैयारी कर ली है। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव ने शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया तो वहां पर अधिकांश व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी समेत अधिकांश स्टॉफ गैरहाजिर मिला, सिर्फ एक लिपिक को छोड़कर।
सिटी मजिस्ट्रेट सुबह करीब 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर देखा तो वहां पर सन्नाटा पसरा नजर आया। वहां न तो खिलाड़ी थे और खेल प्रशिक्षक। कार्यालय में केवल कनिष्ठ सहायक मौजूद थे, जबकि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार तो एक सितंबर से गैरहाजिर चल रहे हैं। वहीं, उप क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, हॉकी कोच मोइनुद्दीन, ग्राउंड स्टॉफ छोटे भैया आदि सभी गैरहाजिर मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी है।