फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Houses on public street The charge of making the complaint,

सार्वजनिक रास्ते पर मकान बनाने का आरोप, शिकायत

Thu, 04 Feb 2016 07:10 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 04 Feb 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के सोथा मोहल्ला में कोतवाली के सामने एक सार्वजनिक रास्ते में कुछ लोग मकान बना रहे हैं। इससे रास्ते पर अतिक्रमण हो रहा है, इससे लोगों को गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोथा मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से करते हुए निर्माण रुकवाए जाने की मांग की है।

मोहल्ले वासियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद से पास नक्शा से मिलान कर लिया जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। क्योंकि मकान का निर्माण नक्शे के विपरीत किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका के जेई की मिलीभगत होने की वजह से उस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। मोहल्ले वासियों ने गैरकानूनी निर्माण ढहाने के साथ आरोपी मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की, जिससे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने से रोका जा सके। शिकायत करने वालों में सुशील वर्मा, संजय कुमार, नवीन कुमार, वाजिद खां, ओमप्रकाश, यशराज, सुनील गौतम, अकरम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed