फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Households earning toilet FIR will be met

घरों में कमाऊ शौचालय  मिले तो होगी एफआईआर

Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्वे के आधार पर पालिका ने लोगों को किया चिह्नित 
ईओ और एसआई ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम

 मैला ढोने की प्रथा पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पालिका प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। पिछले दिनों कराए गए सर्वे में पालिका कर्मियों को कई घरों में कमाऊ और मैला बहाऊ शौचालय मिले। गृहस्वामियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के तहत पहले तो उन्हें ढहाया जाएगा लेकिन फिर भी ऐसा पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
मैला कमाऊ और बहाऊ शौचालयों को लेकर बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में ईओ संजय कुमार तिवारी और सफाई निरीक्षक संजीव कुमार ने सर्वे रिपोर्ट पर गौर किया। उन्होंने सर्वे में जुटे कर्मियों से भी बात की। सफाई निरीक्षक ने बताया कि कई मोहल्लों में कमाऊ और बहाऊ शौचालय पाए गए हैं। ऐसे गृहस्वामियों को चिह्नित कर लिया गया है। कमाऊ और बहाऊ शौचालय वाले गृहस्वामियों को हिदायत दी जा चुकी है कि वह खुद ही उन्हें ढहा दें। पालिका प्रशासन दो-तीन में उनके खिलाफ अभियानशुरू करेगा।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण के मुद्दे पर पालिका प्रशासन पहले भी कमाऊ और बहाऊ शौचालय वाले गृहस्वामियों के खिलाफ अभियान चला चुकी है लेकिन अभी भी सैकड़ों की संख्या में ऐसे घर सामने आए हैं। सफाई निरीक्षक ने बताया कि जिन गृहस्वामियों ने पालिका का सहयोग नहीं किया उनके खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश हैं। उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। बता दें कि प्रमुख मोहल्लों में कमाऊ शौचालयों को लेकर लोग ऐतराज भी करते रहे हैं। सर्वाधिक दिक्कत गौतमपुरी और बहादुरगंज मोहल्ले में बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed