{"_id":"58bdaf0a4f1c1b6f43dc48a7","slug":"hours-old-city-in-the-grip-of-jams-traffic-police-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों जाम की गिरफ्त में रहा शहर, ट्रैफिक पुलिस नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों जाम की गिरफ्त में रहा शहर, ट्रैफिक पुलिस नदारद
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
घंटों जाम की गिरफ्त में रहा शहर, ट्रैफिक पुलिस नदारद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख स्थानों पर जाम में फंसे लोग नजर आए बदहाल
पूरा लावेला चौक रहा जाम, कई मरीज भी जाम में फंसे
जाम खुलवाने में पुलिस वाले भी दिखे पसीना-पसीना
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फेल होने का खामियाजा आए दिन स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को प्रमुख चौराहों से ट्रैफिक पुलिस नदारद रही। इस दौरान कई इलाके घंटों जाम की गिरफ्त में रहे। जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा स्थित शहर के प्रमुख लावेला चौक पर खराब रही। जाम खुलवा कर यातायात सामान्य कराने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
शहर के लावेला चौक पर पांच अलग-अलग सड़कें मिलती हैं। डिवाइडर की व्यवस्था न होने की वजह से अक्सर यहां जाम लगता है। अवकाश के दिनों में तो हालात कुछ सामान्य रहते हैं, लेकिन बाकी दिनों की स्थिति बदतर रहती है। लावेला चौक पर भयंकर जाम का असर शहर में अन्य चौराहों पर भी दिखता है। सोमवार को कचहरी तिराहा, जेल तिराहा, गोपी चौक, लालपुल तिराहा, बाबूराम मार्केट, कश्मीरी चौक, सुभाष चौकद्व छह सड़का, रोडवेज चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा, दिरा चौक आदि स्थानों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशानी हुई।
-------
रोडवेज बसें जाम की मुख्य वजह
बदायूं। शहर में प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम की मुख्य वजह स्कूल और रोडवेज की बसें हैं। हालांकि दिन में भारी वाहनों की एंट्री बंद है। फिर भी ये वाहन अंदर घुस आते हैं। रोडवेज के आसपास के इलाके में रोडवेज बस चालक बसों को जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है। दूसरी वजह स्कूलों की बसें हैं। शहर में करीब 25 ऐसे विद्यालय हैं, जो विद्यार्थियों को लाने-ले जाने में बसों और दूसरे वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। इनके पास करीब 200 वाहन हैं। दोपहर के वक्त स्कूलों की छुट्टी होने के बाद शहर में अचानक यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इसका खामियाजा शहर के लोगों को जाम लगने पर भुगतना होता है।