{"_id":"5eada8988ebc3e90872858fd","slug":"hotspot-badaun-news-bly404602975","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान में तीन हॉटस्पॉट घटे, शहर में अब भी 13 हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान में तीन हॉटस्पॉट घटे, शहर में अब भी 13 हॉटस्पॉट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में एक साथ बढ़े कोरोना संक्रमण पर अब नियंत्रण होता दिख रहा है। जिले के सोलह संक्रमितों में से दो ठीक हो चुके हैं, जबकि तीन संक्रमितों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। कोई नया मरीज सामने न आने से सहसवान के हॉटस्पॉट इलाकों में कमी आई है। वहां तीन हॉटस्पॉट घटा दिए गए है, जिसके बाद सिर्फ दो हॉटस्पॉट बचे हैं, जिन पर प्रशासन का पूरा ध्यान केंद्रित है। हालांकि शहर में अभी पहले की बराबर 13 हॉटस्पॉट हैं।
सहसवान इलाके में सबसे पहला कोरोना संक्रमित तब मिला था, जब एक अप्रैल को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सहसवान इलाके की मस्जिद और मदरसों में तलाशी के लिए छापा मारा था। उसी समय सहसवान कस्बे की तहसील गेट वाली मक्का मस्जिद में मुंबई बडाला के छह लोग, भवानीपुर खल्ली की मस्जिद में तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरुष, मदरसा फैजे आम में बुलंदशहर के पंद्रह लोग मिले थे। इन लोगों की एक-एक करके जांच कराई गई तो मुंबई के दो लोग, आंध्र प्रदेश का एक और भवानीपुर खल्ली के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। छह अप्रैल को जब पहला कोरोना संक्रमित निकला। तभी सहसवान कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। 14 अप्रैल को भवानीपुर खल्ली हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। ये लोग जहां-जहां रहे, उनमें तहसील गेट के पास स्थित मक्का मस्जिद, भवानीपुर खल्ली, जामा मस्जिद मोहिउद्दीनपुर, रोशनी मस्जिद मोहल्ला पट्टी और मदरसा फैजेआम को हॉटस्पॉट बनाया गया था। मगर अब जामा मस्जिद मोहिउद्दीनपुर, रोशनी मस्जिद मोहल्ला पट्टी और मदरसा फैजेआम को हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया है। सहसवान में अब मक्का मस्जिद और भवानीपुर खल्ली हॉटस्पॉट रह गया है। इधर, शहर में जालंधरी सराय, लोटनपुरा, कबूलपुरा, छह सड़का, जोगीपुरा, चूना मंडी समेत 13 हॉटस्पॉट इलाके हैं। इन्हें हॉटस्पॉट से मुक्त होने में काफी वक्त लगेगा।
जिले में कुल 18 हॉटस्पॉट बनाए गए थे, जिनमें सहसवान इलाके के तीन हॉटस्पॉट खत्म कर दिए गए हैं। इसका मतलब ये नहीं रहेगा कि वहां लॉकडाउन का पालन नहीं किया जाएगा। फिलहाल कोई छूट नहीं मिलेगी। ऐसे स्थानों पर ग्रीन जोन में शामिल होने के बाद ही छूट का विचार किया जाएगा। - कुमार प्रशांत, डीएम