फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hotspot

शहर में और बढ़ी सख्ती, चूनामंडी इलाके में आवाजाही बंद

Mon, 27 Apr 2020 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
hotspot
बदायूं। एक बैंक के अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शहर में सख्ती और बढ़ा दी गई है। वहीं, चूना मंडी इलाके में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वह घर से बाहर न निकलें। कोई भी बेवजह सड़क पर निकला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बैंक अधिकारी चूना मंडी में एक मकान में किराए पर रहता है। हालांकि अधिकारी मकान पर कम रुका था। वह 15 अप्रैल को ही आगरा अपने घर से लौटा था और सीधे बैंक पहुंचा था। वहीं उन्होंने अपने स्टाफ के साथ घर से लाया गया भोजन किया था। उसी समय से अधिकारी को अपनी हालत कुछ खराब महसूस होने लगी थी। इस पर अधिकारी को 18 अप्रैल को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसी समय स्टाफ के लोगों से कहा था कि वह किसी से मिलना जुलना बंद कर दें। अगर अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उनके भी सैंपल कराये जाएंगे।
विज्ञापन

बताते हैं कि अधिकारी के संपर्क में स्टाफ के दो-तीन लोग ज्यादा रहे थे। इससे स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि वह लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। इसके अलावा विभाग का चूना मंडी इलाके पर ज्यादा ध्यान है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक दिन पहले चूना मंडी पहुंचकर बैंक अधिकारी के मकान मालिक को परिवार समेत क्वांरटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यह इलाका पहले से सील है और हॉटस्पॉट के रूप में दर्ज है। ऐसे में चूना मंडी, छह सड़का, घंटा घर और बड़ा बाजार के आसपास आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
हॉटस्पॉट में भी गली मोहल्लों में निकलने से बाज नहीं आ रहे लोग
बदायूं। शहर में कई कोरोना संक्रमित केस निकलने के बाद सख्ती तो बढ़ गई है लेकिन गली मोहल्लों में लोग अभी भी बेवजह घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। और तो और हॉटस्पॉट वाले इलाकों में भी यही हाल है। यहां भी लोग घरों से निकलकर मजमा लगा रहे हैं। पुलिस आता देख या सायरन सुनकर ये लोग इधर उधर हो जाते हैं। पुलिस के जाते ही सड़कों पर घूमने लगते हैं।
कोविड-19 की चपेट में कोई व्यक्ति न आए, इसको लेकर जिला प्रशासन दिन-रात काम कर रहा है। जहां-जहां पर कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उन जगहों को हॉटस्पॉट मानते हुए वहां पर लोगों के निकलने पर सख्त पाबंदी लगा दी है। पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में बैरिकेडिंग और बैरियर लगा दिए हैं। यह सब जानते हुए भी शहर में तमाम लोग घरों के बाहर हर वक्त मजमा लगाए बैठे रहते हैं। इन्हें कोरोना के खतरे और लॉकडाउन के नियमों की कोई परवाह नहीं है।

स्वास्थ्य महकमे के कर्मचारी ही उड़ा रहे सामाजिक दूरी की धज्जियां
शहर में अभी तक आठ कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। ऐसे में हॉटस्पॉट क्षेत्र में घर-घर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों से उनकी जानकारी एकत्र कर रहे है और लोगों को सामाजिक दूरी का भी पाठ पढ़ा रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच में सोमवार सुबह लावेला चौक पर इन कर्मचारियों ने खुद ही सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा डाली। सभी लोग पास-पास में खड़े होकर विभाग द्वारा बतायी गई जानकारी के बारे में चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed