फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hotspot area

कोरोना अलर्टः सहसवान के भवानीपुरखल्ली में लगातार बढ़ रहा खतरा

Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
hotspot area
बदायूं। जिले में कोरोना का संक्रमण सहसवान से शुरू हुआ था, जो बढ़ता जा रहा है। मुंबई और आंध्र प्रदेश के दो संक्रमितों के ठीक होने पर लगा कि कुछ हालात सुधरे थे, लेकिन रविवार एक महिला और उसके पड़ोस में रहने वाले बच्चे के संक्रमित निकलने से फिर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दरअसल दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात का कोरोना से जुड़ा मामला प्रकाश में आने के बाद एक अप्रैल को पूरे जिले की मस्जिदों और मदरसों में छापा मार अभियान चलाया गया था। तलाशी के दौरान सहसवान कस्बा स्थित मक्का मस्जिद में मुंबई बडाला के छह लोग, मदरसा फैजेआम में बुलंदशहर के पंद्रह लोग और भवानीपुर खल्ली की मस्जिद में तेलंगाना की पांच महिलाएं व आंध्र प्रदेश के पांच पुरुष मिले थे। जब इनकी जांच कराई गई तो छह अप्रैल को मुंबई का युवक कोरोना संक्रमित निकला। 15 अप्रैल को उसका एक साथी भी संक्रमित पाया गया। उधर, भवानीपुर खल्ली में मिला आंध्र प्रदेश का एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। उसकी रिपोर्ट 10 अप्रैल को आई थी। फिर उसके संपर्क में आने वालों को क्वांरटीन किया गया। 14 अप्रैल को भवानीपुर खल्ली का एक युवक संक्रमित निकला। जब उसकी हिस्ट्री खंगाली गई तो वो भी कई लोगों के संपर्क में आ चुका था। उसके संपर्क में आया भवानीपुर खल्ली का एक और व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि 19 अप्रैल को हुई। तब भवानीपुर खल्ली में तीन संक्रमित हो गए। रविवार रात आई भवानीपुर खल्ली निवासी एक महिला और उसके पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो लोगों में दहशत और बढ़ गई। संक्रमितों के लगातार निकलने से भवानीपुर खल्ली में खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन

जिले में कब-कब मिले कोरोना संक्रमित
छह अप्रैल-मुंबई बडाला का पहला संक्रमित -10 अप्रैल-आंध्र प्रदेश के चितूर का दूसरा संक्रमित -14 अप्रैल- शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय में तीसरा व भवानीपुर खल्ली में चौथा संक्रमित -15 अप्रैल-मुंबई बडाला का पांचवां संक्रमित -18 अप्रैल-मथुरिया चौराहे के पास महिला छठी संक्रमित -18 अप्रैल-मथुरिया चौराहे के पास महिला का बच्चा सातवां संक्रमित -18 अप्रैल-आगरा से नेपाल लौटने वाला आठवां संक्रमित -19 अप्रैल-जालंधरी सराय में तीसरे संक्रमित की मां नौवीं संक्रमित -19 अप्रैल-जालंधरी सराय में तीसरे संक्रमित का भाई दसवां संक्रमित -19 अप्रैल-कबूलपुरा में तीसरे संक्रमित का रिश्तेदार ग्यारहवां संक्रमित -19 अप्रैल-कबूलपुरा में तीसरे संक्रमित की रिश्तेदार बारहवीं संक्रमित -19 अप्रैल-भवानीपुर खल्ली में चौथे संक्रमित के परिवार से तेरहवां संक्रमित -25 अप्रैल-एक बैंक का अधिकारी चौदहवां संक्रमित -27 अप्रैल-भवानीपुर खल्ली में चौथे संक्रमित के परिवार से पंद्रहवां संक्रमित -27 अप्रैल-भवानीपुर खल्ली में चौथे संक्रमित के पड़ोस का सोलहवां संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन

भवानीपुर खल्ली के 31 लोग क्वांरटीन
सहसवान के भवानीपुर खल्ली में करीब दो सौ लोग पहले से होम क्वांरटीन हैं। रविवार रात एक महिला और बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 31 लोगों को सहसवान के पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वांरटीन किया गया है, जो संक्रमित महिला और बच्चे के संपर्क में आने वाले बताए जाते हैं। अब सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed