फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hot oil was thrown on the girl's face and she was also beaten.

Budaun News: किशोरी के चेहरे पर गर्म तेल फेंका, पिटाई भी की

Sat, 11 Nov 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hot oil was thrown on the girl's face and she was also beaten.
उझानी। रास्ते में कहासुनी होने पर महिला और उसकी नाबालिग बेटी को घेरकर पीटा गया। आरोप है कि हमलावर पड़ोसन, उसकी बेटी और पुत्रवधू ने किशोरी के चेहरे पर गर्म तेल फेंक दिया। इससे वह झुलस गई।
विज्ञापन

नझियाई मोहल्ले के चटइया इलाके की साबिया पत्नी यूनिस की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी नाबालिग बेटी खुशबू कालीन बुनाई का काम करती है। तीन नवंबर को वह कहीं जाने के लिए घर से निकली तभी आरिफ की पुत्री फरीन से कहासुनी हो गई। इसकी शिकायत करने के लिए वह बेटी के साथ फरीन के घर गईं तो आरिफ की पत्नी मोमिना, पुत्रवधू जैनब औक बेटी फरीन ने दोनों की पिटाई की।
विज्ञापन

आरोप है कि मोमिना ने कड़ाही से गर्म तेल खुशबू के चेहरे पर फेंक दिया। इससे खुशबू को चेहरा झुलस गया। साबिया बेटी का इलाज कराने बाहर चली गई। लौटने पर दो दिन पहले उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने फरीन, जैनब और मोमिना के खिलाफ मारपीट और किशोरी को झुलसा देने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed