{"_id":"6d2c2825dbe6f719f9186af366c45191","slug":"hospitol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव कराने गई महिला को अस्पताल से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव कराने गई महिला को अस्पताल से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर के सोहराब सिंह अपनी पत्नी भूरी देवी को लेकर बुधवार की रात एक बजे प्रसव के लिए सीएसची में पहुंचे। सीएचसी में दो स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव के नाम पर 700 रुपये ले लिए। साथ ही अधिक रुपये की मांग की। सोहराब ने रकम देने से मना कर दिया। रात करीब तीन बजे भूरी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे पर्याप्त साधन न होने की बात कहते हुए प्रसव कक्ष से बाहर निकाल दिया।
भीषण सर्दी में घरवाले अस्पताल के बाहर पड़े रहे। मामले की सूचना सोहराब ने सीएमओ को फोन पर दी। इस पर सीएमओ के आदेश पर भूरी देवी को दोबारा प्रसव कक्ष में ले जाया गया, जहां सुबह करीब छह बजे बच्चा पैदा हुआ। यहां सवाल उठता है कि भीषण सर्दी में बाहर पड़े रहने से यदि महिला या उसके गर्भस्थ के साथ अनहोनी हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता? साथ ही सीएमओ के आदेश बाद संस्थागत कैसे हो गया? सूत्रों की माने तो सीएचसी पर धनउगाही को लेकर ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।