फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hospital operating illegally in Asafpur sealed.

Budaun News: आसफपुर में अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील

Sat, 17 Jan 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hospital operating illegally in Asafpur sealed.
आसफपुर में संचालित अवैध अस्पातल शिव हरि हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र को सील करती टीम
बदायूं। आसफपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। नवजात की मौत के बाद यह कार्रवाई की गई। सील किया गया अस्पताल शिव हरि हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र के नाम से संचालित किया जा रहा था। जो बिना किसी वैध पंजीकरण के चल रहा था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी और एमओआईसी डॉ. हिमांशु कुमार के साथ पुलिस भी पहुंची थी। जब टीम अस्पताल पहुंची तो वहां डॉक्टर और स्टाफ का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर खुला पड़ा था, जिससे स्पष्ट हुआ कि कार्रवाई की भनक लगते ही संचालक भाग गए हैं। जांच के दौरान टीम को पता चला कि यह भवन किराए पर लिया गया था। इसका न तो स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण था और न ही जच्चा-बच्चा केंद्र संचालन की अनुमति। बावजूद इसके यहां प्रसव कराए जा रहे थे, जो गंभीर लापरवाही का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इसी केंद्र में एक नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों की शिकायत और मामले के संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। जांच में अस्पताल संचालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही अस्पताल को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed