फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hookah Bar: Today the statement of the victim of blackmailing will be recorded

हुक्का बार: आज दर्ज होंगे ब्लैकमेलिंग के शिकार किशोरी के बयान

Wed, 28 Sep 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:37 AM IST
सार

हुक्का बार मामले में ब्लैकमेलिंग की शिकार किशोरी के 164 के बयान बुधवार को दर्ज होंगे।हुक्का बार का खुलासा होने के बाद कई वीडियो वायरल हुए।किसी तरह का नशा देकर फैज और अरबाज ने बेटी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगे।

विज्ञापन
Hookah Bar: Today the statement of the victim of blackmailing will be recorded

विस्तार

बदायूं। हुक्का बार मामले में ब्लैकमेलिंग की शिकार किशोरी के 164 के बयान बुधवार को दर्ज होंगे। कोतवाली पुलिस मंगलवार को भी किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट लेकर पहुंची थी, लेकिन किन्हीं कारणों से मंगलवार को बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने नई सराय कच्ची लीक में हुक्का बार पकड़ा था। मामले में हुक्का बार संचालक फैज उर्फ राजा, अरबाज उर्फ बॉबी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। कई असलहे भी बरामद किए थे। हुक्का बार का खुलासा होने के बाद कई वीडियो वायरल हुए। इनमें शहर की युवतियों और किशोरियों के भी आपत्तिजनक वीडियो थे।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद एक किशोरी के पिता ने फैज और अरबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनकी बेटी अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी में रेस्टोरेंट गई थी। उन लोगों को नहीं पता था कि वहां हुक्का बार चल रहा है। किसी तरह का नशा देकर फैज और अरबाज ने बेटी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर की वजह से बेटी अरबाज और फैज के बुलाने पर हुक्का बार जाने लगी थी। मामले में पुलिस ने किशोरी के 161 के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं। अब उसके कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज होने हैं। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि किसी कारणवश बयान नहीं हो सके। अब बुधवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed