फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Homeguard dies in collision with unknown vehicle

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत

Mon, 24 Jun 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Homeguard dies in collision with unknown vehicle
बिनावर। कस्बे में रविवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड हरवंश (30) की मौत हो गई। वह बरेली-बदायूं हाईवे पार कर रहे थे। तभी कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया। पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बिनावर कस्बा निवासी हरवंश पुत्र जोधीराम होमगार्ड थे। इस समय उनकी ड्यूटी कुंवरगांव थाने में चल रही थी। वह शनिवार शाम ड्यूटी करके घर आए थे। रात करीब नौ बजे वह खाना खाकर घर से निकले थे। वह बरेली-बदायूं हाईवे पार कर रहे थे। तभी किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हरवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed