{"_id":"65a59cc2e1d0e5ae540a153b","slug":"holiday-for-all-boards-up-to-class-8th-till-17th-badaun-news-c-123-1-sbly1001-11757-2024-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"School Closed: सर्दी और शीतलहर का सितम बरकरार, इस जिले में अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: सर्दी और शीतलहर का सितम बरकरार, इस जिले में अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
Tue, 16 Jan 2024 10:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:26 AM IST
सार
बदायूं में डीएम के आदेश पर बीएसए ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि प्रधानाध्यापक समेत अन्य स्टाफ स्कूल आएगा।
विज्ञापन
सर्दी की वजह से स्कूल बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। इस देखते हुए डीएम के आदेश के बाद बीएसए ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि स्कूलों में उपस्थित होकर अपने दायित्वों को निर्वहन करेंगे। वहीं डीआईओएस ने माध्यमिक, सीबीएसई, आईसएसई स्कूल के समय में परिवर्तन किया।
विज्ञापन
जिले में भीषण ठंड की वजह से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने कक्षा आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालय 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को भी 17 जनवरी तक बंद रखने को कहा है। हालांकि इन दिनों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अन्य प्रशासनिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
इन स्कूलों का समय बदला
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अभी तक माध्यमिक के स्कूल सुबह 8:50 से खुलकर 2:50 तक खुले रहते थे। लेकिन अब कक्षा नौ से 12 तक के सभी माध्यमिक व आईसीएसई व सीबीएसई के सभी विद्यालय 16 जनवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। इसके पहले कोई भी विद्यालय न खोला जाए। अगर ऐसा कोई संचालक करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शीतलहर से कांप रहे लोग
सोमवार को सुबह छाया कोहरा दोपहर को हल्का छंटा, लेकिन फिर आसमान में बादल छा गए। पूरा दिन शीतलहर चलती रही, जिससे लोग ठिठुरते रहे। मंगलवार को भी धूप निकलने के आसार बेहद कम है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं धूप न निकलने के गलन भी बरकरार है।
सोमवार को सुबह छाया कोहरा दोपहर को हल्का छंटा, लेकिन फिर आसमान में बादल छा गए। पूरा दिन शीतलहर चलती रही, जिससे लोग ठिठुरते रहे। मंगलवार को भी धूप निकलने के आसार बेहद कम है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं धूप न निकलने के गलन भी बरकरार है।