{"_id":"066a59d8d67d78a67d2d6182d0db7199","slug":"holi-geet-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागुनी गीतों पर खूब झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागुनी गीतों पर खूब झूमे
बदायूं।
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली त्योहार की पूर्व बेला पर स्कूलों में भव्य कार्यक्रम पेश किए गए। बच्चों ने फाल्गुनी गीत गाए, तो वहीं एक दूसरे को रंग लगाया। शिक्षकों ने त्योहार के मायने बताए।
मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कॉलेज में होलीकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अबीर गुलाल लगाकर, गले मिलकर गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर फाल्गुनी मास की होली का महत्व बताया। बताया कि पहले टेसू के रंगों से होली खेली जाती थी। अब परंपरा कम हो गई है। उन्हाेंने पानी के रंगों से बचने की हिदायत भी दी। इस अवसर पर फाल्गुनी गीत भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में राजकुमार सिंह सेंगर, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, अयोध्या प्रसाद, मिथलेश गुप्ता, तरन वैश्य, संतोष, दिनेश कुमार शर्मा, ब्रजराज सिंह, सोहित पाठक, गौरव सक्सेना आदि मौजूद रहे। शाहिद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कबूलपुरा में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ फूलों से होली खेली। इस मौके पर जय प्रकाश मौर्य, आदित्य वर्मा, नईम अख्तर, जयपाल, समीर, ज्योति आदि मौजूद रहे। बीआरबी मॉडल स्कूल में भी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने होली मनाई। प्रिंसिपल ब्रजेश भट्ट ने होली पर आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की बात कहीं। वाइस प्रिंसिपल विजया शर्मा, दीक्षा अग्रवाल, निधि शर्मा आदि ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। जीलॉट पब्लिक स्कूल अलापुर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चोें ने रंग लगाया। हमारा बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने भी खूब मस्ती करते हुए होली का पर्व मनाया। इस मौके पर दीपाशं शर्मा, नुपुर सिंह, स्वाती चौहान, नेहापाल, सुप्रिया शर्मा आदि मौजूद रहीं।