फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   holi

होली पर तीन करोड़ का बिका रंग-गुलाल

Sun, 20 Mar 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
holi
होली के बाद बाजार में परसा सन्नाटा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। होली पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। रंग, गुलाल के साथ मिठाइयों का भी करोड़ों का कारोबार हुआ। कपड़ों के साथ खाने-पीने के सामानों की भी खूब बिक्री हुई। बाजार के जानकारों के अनुसार जिले में करीब तीन करोड़ का रंग-गुलाल की बिक्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन

होली से कई दिन पहले बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई थी। खाने-पीने के सामान के साथ कपड़े, जूता-चप्पल, मिठाइयां, मावा, रंग-गुलाल, पिचकारियां आदि की खूब बिक्री हुई। होली पर शराब की दुकानें बंद रहीं, लेकिन इससे पहले तीन दिनों तक शराब की दुकानों पर लाइनें लगी रहीं। अनुमान है कि होली से एक दिन पहले जिले में आठ करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री हुई। मिठाइयों और मावा के साथ मेवे की बात करें तो करीब चार करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजार के जानकार सुनील गुप्ता, ईशू रस्तोगी आदि का कहना है कि करीब तीन करोड़ का रंग, अबीर-गुलाल बिक गया। अब बाजार में कई दिनों तक ग्राहक कम पहुंचेंगे। जिले में किराना का कारोबार भी पांच से छह करोड़ का होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के बाद अब बाजारों में सन्नाटा है। शनिवार को होली के बाद काफी दुकानें तो बंद रहीं। खासकर कपड़ा, किराना, जूता-चप्पलों की दुकानें नहीं खुलीं।
-
होली के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर भी पसरा सन्नाटा
होली से पहले रोडवेज बसों में सवारियों की भरमार रही। लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा था। होली के बाद शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा नजर आया। दरअसल, होली से एक दिन पहले तक बड़ी संख्या में दूसरे जिलों और राज्यों में काम करने वाले लोगों की घरों को वापसी हुई थी। अब होली मनाने के बाद यह लोग काम पर लौटेंगे। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सोमवार से लोगों की वापसी होगी। इसके लिए डिपो ने अभी से तैयारियां शुरू कर ली हैं। संवाद

-
पुलिस कर्मियों ने खेली होली, जम कर मचाया धमाल
बदायूं। शुक्रवार को होली के बाद शनिवार को जिले भर में थानों में होली खेली गई। पुलिस लाइन में भी पुलिस कर्मियों ने जमकर धमाल किया। एक दूसरे को रंग लगाने के साथ डीजे पर डांस भी किया। कोतवाली में पुलिस की होली का नजारा अलग ही रहा। एक दूसरे पर पुलिस कर्मियों ने खूब रंगों की वर्षा की। सिविल लाइंस थाने में भी होली जम कर खेली गई। दरअसल, शुक्रवार को मुख्य त्योहार था। सुरक्षा बंदोबस्त में लगे होने के कारण पुलिस कर्मी होली नहीं खेल सके थे। ऐसे में शनिवार को पुलिस कर्मियों ने होली खेली और धमाल मचाया। पुलिस अधिकारी भी होली में शामिल हुए। एक दूसरे को गले मिलकर बधाई भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed