फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hoardings and flexes were removed, the municipality took action by deploying several teams.

Budaun News: हटाए गए होर्डिंग और फ्लैक्स, कई टीमें लगाकर पालिका ने की कार्रवाई

Fri, 05 Dec 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Hoardings and flexes were removed, the municipality took action by deploying several teams.
दातागंज तिराहे पर बिजली के खंभें पर लगे फ्लैक्स हटाते कर्मचारी। स्रोत पालिका
बदायूं। शहर में नियमों की खुलेआम धज्जियां और बिजली के खंभों पर खतरनाक तरीके से टंगे बड़े-बड़े होर्डिंग और फ्लैक्स पर पालिका प्रशासन का डंडा चल गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों बाद बृहस्पतिवार को नगर पालिका ने शहरभर में व्यापक अभियान छेड़ दिया। प्रमुख चौराहों पर पालिका कर्मचारी दल-दल बनाकर पहुंच गए और एक-एक कर अवैध पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाने की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभियान की शुरुआत शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुई। इसके बाद टीम दातागंज तिराहा, इंदिरा चौक, भामाशाह चौक, महाराणा प्रताप चौक, लालपुल समेत आसपास की मुख्य सड़कों पर पहुंची। वहां भी बिजली के पोल, सरकारी भवनों पर अवैध होर्डिंग पाए गए, जिन्हें हटवा दिया गया।
विज्ञापन

कई जगह तो एक ही खंभे पर तीन से चार तक फ्लैक्स लगे मिले थे। इन सब को पालिका की ओर से हटवा दिया गया। नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार, शहर में होर्डिंग लगाने के लिए पहले से निर्धारित स्थान हैं और इनके लिए शुल्क भी तय है, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग बिना अनुमति के जहां-तहां विज्ञापन लगा रहे थे। इससे पालिका को सालभर में लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा था। इसके साथ ही बिजली के खंभों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स और लोहे के फ्रेम लगे रहने से बारिश व हवा में हादसों की आशंका भी बढ़ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले-अब हर सप्ताह चलेगा अभियान
शहर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। इसको लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में पालिका की ओर से इसको लेकर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। ताकि हर सप्ताह इसको लेकर अभियान चलाया जा सके।


शहर के प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाया गया है। इस दौरान अवैध होर्डिंग-फ्लैक्स हटाए गए हैं। साथ ही बिजली के खंभों से भी होर्डिंग हटाए गए हैं। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका

दातागंज तिराहे पर बिजली के खंभें पर लगे फ्लैक्स हटाते कर्मचारी। स्रोत पालिका

दातागंज तिराहे पर बिजली के खंभें पर लगे फ्लैक्स हटाते कर्मचारी। स्रोत पालिका

दातागंज तिराहे पर बिजली के खंभें पर लगे फ्लैक्स हटाते कर्मचारी। स्रोत पालिका

दातागंज तिराहे पर बिजली के खंभें पर लगे फ्लैक्स हटाते कर्मचारी। स्रोत पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed