{"_id":"586e961d4f1c1bcf57158540","slug":"hoarding-banner-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में उतरवाए गए होर्डिंग्स बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में उतरवाए गए होर्डिंग्स बैनर
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जिले भर में उतरवाए गए होर्डिंग्स बैनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए प्रशासन ने शहर में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, वॉल पेंटिंग समेत तमाम चुनाव प्रचार सामग्री हटवाने का जो कार्य बुधवार को शुरू हुआ था, वो रात भर जारी रहा। गुरुवार को दिन भर भी चलता रहा। शहर सहित जिले में लगी अधिकांश चुनाव प्रचार सामग्री प्रशासन ने हटवा दी।
बिसौली में डीएम पवन कुमार एवं एसएसपी महेंद्र यादव ने एक दो जगह होर्डिंग्स दिखने पर नाराजगी जताई तो तुरंत होर्डिंग्स उतरवा दिए गए। डीएम एवं एसएसपी ने एसडीएम और सीओ के साथ बैठक करके चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए दिशानिर्देश दिए। अधिकारियों ने शस्त्र जमा कराने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने, बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के अलावा प्रत्याशियों द्वारा आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।
उझानी में पालिका प्रशासन और पुलिस ने दूसरे दिन भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के पोस्टर और होर्डिंग्स उतरवाने का काम जारी रखा। मेन मार्केट से ईओ संजय कुमार तिवारी और सफाई निरीक्षक संजीव कुमार ने होर्डिंग्स उतरवाकर पालिका कार्यालय में इकट्ठे करा लिए। कोतवाल गोपींचद्र यादव ने बुर्रा और संजरपुर रोड पर झंडे-पोस्टर हटवा दिए। उघैती में भारत निवार्चन अयोग द्वारा चुनाव आचार सहिता लागू होते ही प्रशासन ने कस्बा एवं मेन मार्केट में लगे राजनैतिक पार्टीयों के बैनर व पोस्टर हटा कर अपने कब्जे में ले लिया। नाधा में चुनाव आचार संहिता लगते ही ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस ने बुधवार दिन के साथ रात में पार्टियों के होर्डिंग्स उतरवा दिए। गुरुवार को डीएम एवं एसएसपी महेंद्र यादव के नाधा पहुंचने पर बाकी होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए।