फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   History sheeters were given oath that they will not commit crimes in Budaun

Budaun News: अपराध रोकने को अनूठी पहल, थानों में हिस्ट्रीशीटरों को दिलाई शपथ, अब नहीं करेंगे गुनाह

Mon, 15 Jan 2024 10:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 15 Jan 2024 10:23 AM IST
सार

Budaun News: जिले के सभी थानों में रविवार को हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए। उनका पुराना रिकॉर्ड खंगाला गया। इसके बाद उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में कभी कोई अपराध नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
History sheeters were given oath that they will not commit crimes in Budaun
वजीरगंज थाने में हिस्ट्रीशीटरों दिलाई गई शपथ

विस्तार

बदायूं जिले के सभी थानों में रविवार को हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया गया। उन्हें अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। उनसे कहा गया कि वह मुख्य धारा की ओर लौटें और अपराध करने से बचें। इस दौरान फैजगंज बेहटा और वजीरगंज थाने में हिस्ट्रीशीटरों की मदद भी की गई।

विज्ञापन


रविवार को जिले के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए। उनका पुराना रिकॉर्ड खंगाला गया। देखा गया कि वह वर्तमान समय में क्या कर रहे हैं? वह परिवार चलाने के लिए क्या रोजगार कर रहे हैं? कहीं वह अपराध से तो नहीं जुड़े हैं? कितने हिस्ट्रीशीटर स्थानीय इलाकों में रह रहे हैं और कितने बाहर रह रहे हैं? 
विज्ञापन


सभी हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया और उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। उन्हें बताया गया कि अब हर माह दो बार उन्हें थाने में हाजिरी लगानी होनी होगी। वह कोई अपराध नहीं करें। अगर अन्य कोई अपराध करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुजुर्ग को दिए 2100 रुपये 
फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे पिसनहारी गांव के 70 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर प्रेम ने बताया कि वह काफी बूढ़े हो चुके हैं। वह मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं। उनको अपना पेट पालना तक मुश्किल हो रहा है। इस पर पुलिस ने उसे रोजगार चलाने के लिए 2100 रुपये दिए। इसी तरह वजीरगंज थाने में भी एक हिस्ट्रीशीटर की मदद की गई। इस दौरान सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों को शपथ भी दिलाई गई।

खाली रहीं कुर्सियां, जमीन पर बिठाए हिस्ट्रीशीटर
इस कड़ाके की ठंड में जहां रविवार को जिलेभर के थानों में हिस्ट्रीशीटरों को कुर्सियों का इंतजाम किया गया था। उन्हें कुर्सियों पर बैठाकर मानवता की मिसाल पेश की गई थी। वहीं अलापुर थाने में सभी हिस्ट्रीशीटरों को जमीन पर ही बैठा दिया गया, जबकि कुर्सियां ऐसे ही रखी रहीं।

चौकीदारों को बुलाकर दिए दिशा निर्देश
हिस्ट्रीशीटरों की तरह रविवार को जिलेभर के थानों में चौकीदारों को भी बुलाया गया। उन्हें क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूक किया गया। उन्हें बताया कि वह अपने-अपने गांव में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। पुलिस को हर घटना के बारे में अवगत कराते रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed