{"_id":"6616ece05caa1cf1f400f228","slug":"hinjaman-officials-created-ruckus-due-to-presence-of-lovers-in-the-hotel-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116823-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: होटल में प्रेमी जोड़ों के होने पर हिंजामं के पदाधिकारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: होटल में प्रेमी जोड़ों के होने पर हिंजामं के पदाधिकारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
हरप्रसाद मंदिर के पास एक होटल पर छानबीन करती पुलिस। संवाद
बदायूं। पुरानी चुंगी के पास होटल में बुधवार अपराह्न हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) के पदाधिकारियों ने पांच प्रेमी जोड़ों को पकड़ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक-युवतियों के परिजनों को भी बुला लिया। पूछताछ में खाना खाने आने की बात सामने आने पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे कई प्रेमी जोड़ों के पुरानी चुंगी स्थित एक होटल में मौजूद होने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष नितिन कमठाना सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उस वक्त होटल में पांच जोड़े मौजूद थे। सूचना पर इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर युवक, युवतियां होटल से भागने लगीं। पुलिस ने उन्हें रोका और नाम पता-पूछा।
अधिकतर लड़के-लड़कियां कबूलपुरा मोहल्ले के थे। पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी बुला लिया। उन्होंने बताया कि वे यहां जन्मदिन की पार्टी मनाने आए थे। खाना खा रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने आकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। हालांकि पुलिस को होटल के दो कमरों में कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इसे लेकर पुलिस ने होटल संचालक को कड़ी चेतावनी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़के-लड़कियां जन्मदिन पार्टी के लिए आए थे। इसलिए उन्हें बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया है।