फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hindu Mahasabha claims - remains of temple are present in Jama Masjid, survey should be done before hearing

Budaun News: हिंदू महासभा का दावा- जामा मस्जिद में मौजूद हैं मंदिर के अवशेष, सुनवाई से पहले हो सर्वे

Tue, 17 Jan 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha claims - remains of temple are present in Jama Masjid, survey should be done before hearing
कोर्ट से बाहर आते इंतजामिया कमेटी के वकील।
बदायूं का जामा मस्जिद प्रकरण
विज्ञापन

महासभा के वकीलों ने सर्वे कराने के लिए दिया प्रार्थनापत्र
बौद्ध महासभा के आवेदन पर आपत्ति, सुनवाई एक फरवरी को
बदायूं। सोमवार को जामा मस्जिद की सुनवाई के दौरान हिंदू महासभा के वकीलों ने दावा किया कि जामा मस्जिद में मंदिर के कई अवशेष मौजूद हैं। उन्होंने सुनवाई से पहले जामा मस्जिद का सर्वे कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए एक फरवरी की तारीख तय की है।
शहर के जामा मस्जिद के मुकदमे में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान हिंदू महासभा, इंतजामिया कमेटी और बौद्ध महासभा के वकील मौजूद रहे। हिंदू महासभा के वकील वेदप्रकाश साहू, विवेक रैंदर और अर्पित श्रीवास्तव ने न्यायालय में जामा मस्जिद की संपूर्ण स्थिति जानने के लिए सर्वे कराने का प्रार्थना पत्र दिया। वकील वेदप्रकाश साहू ने बताया कि यह मुकदमा ही भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर पर आधारित है। यह मंदिर राजा महीपाल के किले में मौजूद था, जिसे बाद में जामा मस्जिद का नाम दिया गया। उस मंदिर की जो स्थिति और प्रकृति है, उसे परिवर्तित न करने के लिए ही वाद दायर कराया गया था।
विज्ञापन

मंदिर के साथ लगा हुआ भंडारी कुआं है। मंदिर में जो चढ़ावा आता था। वह भंडारी कुआं में एकत्र किया जाता था। बाद में वहीं से भंडारा आयोजित कराया जाता था। आज भी उसे भंडारी कुआं कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हिंदू महासभा ने बौद्ध महासभा के प्रार्थना पत्र का एतराज दाखिल किया। इस दौरान बौद्ध महासभा ने मुकदमे की कॉपी मांगी, जिस पर न्यायालय ने एतराज जताते हुए अभी उन्हें पक्षकार स्वीकार नहीं किया। इसमें इंतजामिया कमेटी को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया गया है।
सोमवार को भी हाजिर नहीं हुए चार पक्षकार
जामा मस्जिद के मुकदमे में चार पक्षकार यूनियन ऑफ इंडिया, पुरातत्व विभाग, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार और सुन्नी सेंट्रल वक्फ वोर्ड को पक्षकार बनाने के लिए पिछली तारीख पर गजट पेश हुआ था, लेकिन चारों पक्षकारों की ओर से सोमवार को भी कोई हाजिर नहीं हुआ।

इंतजामिया कमेटी ने फिर पेश किया एतराज
इंतजामिया कमेटी के वकील अनवर आलम की ओर से एक बार फिर से एतराज दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह मामला सुनवाई के योग्य नहीं है। इस पर भी हिंदू महासभा के वकीलों ने एतराज किया है। उन्होंने कहा है कि इंतजामिया कमेटी ऐसा प्रार्थना पहले भी दे चुकी है।

न्यायालय से बाहर आते हिंदू महासभा के पदाधिकारी मुकेश पटेल।

न्यायालय से बाहर आते हिंदू महासभा के पदाधिकारी मुकेश पटेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed