फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hindu Mahasabha burned an effigy of the Bangladeshi Prime Minister in front of the Collectorate.

Budaun News: हिंदू महासभा ने कलक्ट्रेट के सामने बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका

Mon, 05 Jan 2026 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha burned an effigy of the Bangladeshi Prime Minister in front of the Collectorate.
बांग्लादेश के पीएम का पुतला दहन करने को जाते हिंदू महासभा के पदा​धिकारी। संवाद
बदायूं। अखिल भारत हिंदू महासभा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेशपाल सिंह को सौंपा। प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह पटेल के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन


ज्ञापन में बांग्लादेश में रह रहे हिंदू दलितों पर धार्मिक उत्पीड़न, हिंसा और कत्लेआम का आरोप लगाया गया है। महासभा ने भारत सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन का दावा है कि वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय असुरक्षित है और लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में 1971 के युद्ध का भी जिक्र किया गया है, जिसमें भारत ने पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराने के लिए बलिदान दिया था। कहा हे कि लगभग 3900 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। संगठन ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश को दी जा रही सहायता के बावजूद हिंदुओं पर अत्याचार चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश सिंह पटेल ने ज्ञापन में भारत सरकार से बांग्लादेश को दी जा रही सभी सुविधाओं और रियायतों पर पुनर्विचार करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, बिजली, चावल, आलू, प्याज सहित अन्य वस्तुओं के निर्यात पर रोक लगाने, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाने और पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश को दिए गए भूमि कॉरिडोर को वापस लेने की भी मांग की गई है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेशपाल ने ज्ञापन लिया। इस दौरान हिंदू महासभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बांग्लादेश के पीएम का पुतला दहन करने को जाते हिंदू महासभा के पदाधिकारी। संवाद

बांग्लादेश के पीएम का पुतला दहन करने को जाते हिंदू महासभा के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed