{"_id":"58ef6c894f1c1bbc7fcf7009","slug":"hijam-activists-blow-mamma-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजामं के कार्यकर्ताओं नेे ममता का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजामं के कार्यकर्ताओं नेे ममता का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजामं के कार्यकर्ताओं नेे
ममता का पुतला फूंका
हनुमान जयंती पर लाठीचार्ज के विरोध में गुस्सा जताया
पश्चिम बंगाल में हनुमान जयंती पर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर आ गया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।
नगर अध्यक्ष विजय सक्सेना उर्फ कुक्कू के नेतृत्व में हिजामं युवा वाहिनी के कार्यकर्ता घंटाघर चौराहे पर जुटे। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा- हनुमान जयंती पर शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा निकाल रहे हिंदुओं को निशाना बनवाकर ममता बनर्जी ने लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने का काम किया है। वह पश्चिम बंगाल में बहुसंख्यकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रही हैं। पश्चिम बंगाल सरकार की कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुतले की शवयात्रा भी निकाली। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन के बाद पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए राष्ट्रपति के लिए ज्ञापन भेजा है। प्रदर्शनकारियों में ओमवीर सिंह, देवेश गुलाटी, तरुण वार्ष्णेय, संदीप सक्सेना, परासमणि, राम माहेश्वरी, आकाश शर्मा, तनु सक्सेना, विनीत यादव, प्रसून सिंह, राजेश कुमार, विशाल माहेश्वरी, सचिन, विजय प्रताप, पिकास गोस्वामी, चंदन गुप्ता और नीरज वर्मा आदि शामिल थे।