फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Highway jam for four hours due to vehicles running randomly

Budaun News: बेतरतीब दौड़े वाहनों से चार घंटे तक हाईवे जाम

Mon, 17 Jun 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Highway jam for four hours due to vehicles running randomly
कछला में जाम में फंसे श्रद्धालुओं के वाहन। संवाद
उझानी/ कछला। श्रद्धालुओं के वाहनों ने इस बार यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेतरतीब होकर पार्किंग स्थल की तरफ बढ़ीं तो श्रद्धालुओं के ही अन्य वाहन फंस गए। मैजिक और टेंपो में सवारियां बैठाने के लिए चालकों ने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। इसे लेकर पुल से दोनों ओर करीब एक किलोमीटर जाम लग गया। चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम की शुरूआत कछला पुल के पास रविवार सुबह करीब सात बजे हुई। पुल पर दोनों ओर से निकले श्रद्धालुओं के वाहनों में खासकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दो-तीन चालकों ने आगे निकलने के लिए ओवरटेक किया तो अन्य वाहन फंस गए। ऐसा ही पुलिस चौकी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच देखने को मिला।
विज्ञापन

राधेलाल इंटर कॉलेज के सामने भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और छोटे सवारी वाहन जाम की चपेट में आए। पुलिस को भी आवागमन सुचारू कराने के लिए पसीना बहाना पड़ा। दरअसल, पुलिस ने पार्किंग स्थल के लिए जीबी पंत कॉलेज का मैदान चयनित किया था। यातायात पुलिस कर्मी उस तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बढ़ाने लगे तो श्रद्धालुओं में से ही कुछ लोगों ने आगे तक जाने के लिए वाहन बढ़ा दिए। जाम लगने की यह भी एक वजह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्ट नहीं होता तो पूरे दिन लगता जाम
- गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं के भारी संख्या में जुटने का पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को भी अनुमान था। दो दिन पहले ही बरेली-मथुरा हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था। भारी वाहनों को नौशेरा से कादरचौक के रास्ते एटा और मैनपुरी तो मथुरा और आगरा तक आने जाने वाले वाहन उझानी आंबेडकर चौराहे से मुजरिया और सहसवान के रास्ते गुन्नौर होकर निकाले गए। बताते हैं कि अगर रूट डायवर्ट नहीं किया जाता तो भारी वाहनों में रोडवेज बसें और ट्रक आदि कछला होकर निकलते। ऐसे में जाम लगता तो पूरे दिन नहीं खुल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed