फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hightension coil breakage 12 Bigha wheat ash

हाईटेंशन का तार टूटने से 12 बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 02 Apr 2015 08:05 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Thu, 02 Apr 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूटने से दो किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। यदि फौरी तौर पर उस पर नियंत्रण नहीं पाया गया होता, तो भीषण अग्निकांड होता।  

विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर में गुरुवार को प्रात: अचानक हाईटेंशन का तार टूट गया। जो प्रकाश और रवि के खेत में गिरा। लाइन चालू होने की वजह से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों को देख गांव के तमाम लोग दौड़ पड़े। सूचना बिजलीघर को दी गई तब कहीं जाकर सप्लाई को बंद कराया जा सका। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक आग से दोनों के लगभग 12 बीघा गेहूं जलकर स्वाहा हो गए। गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। गांव निवासी सुबोध गुप्ता ने बताया कि यह लाइन जर्जर है। लोहे के तार हैं, जिसकी वजह से अक्सर यह लाइन टूट जाती है। इस बारे में बिजली महकमे के अधिकारियों को सूचना भी दी गई है किंतु अभी तक लाइनों को बदलने के प्रयास नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed