फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High tension line pole broken due to truck collision, power stalled in many areas

ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का पोल टूटा, कई इलाकों में बिजली ठप

Wed, 16 Jun 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
High tension line pole broken due to truck collision, power stalled in many areas
बदायूं। ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का पोल टूटने से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। मंगलवार को धूप खिलने और तापमान में इजाफा होने के बीच सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

शहर में दातागंज तिराहा के पास मंगलवार सुबह ट्रक ने 33 केवीए के पोल को टक्कर मार दी। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण पनबड़िया उपकेंद्र से जुड़े गई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। कुछ देर के लिए जुगाड़ से सप्लाई चालू की गई लेकिन बाद में लाइन बदलने के लिए शटडाउन लेना पड़ा। इसके चलते सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इससे छह सड़का, बाबूराम मार्केट, पंजाबी क्वार्टर्स, नगर पालिका, सुभाष चौक आदि इलाकों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। एसडीओ पनबड़िया नीरज गोवाड़ी ने बताया कि अज्ञात ट्रक ने 33 केवीए के पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस कारण शहर के कुछ अन्य इलाकों में बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन

15 घंटे ठप रही आधी बिल्सी की बिजली सप्लाई
जर्जर बिजली लाइनों को दुरुस्त करने का शुरू हुआ काम
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन में नफीस खां की चक्की के पास आए दिन जर्जर तार टूटकर गिर जाते हैं। बिजली की जर्जर लाइनों से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोग कई दिन से मांग कर रहे थे। मंगलवार की सुबह से लाइनों की मरम्मत शुरू हुई तो आधे बिल्सी नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके कारण भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहे। नगर के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशान रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई धर्मात्मा कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या तीन में नफीस खां की चक्की के निकट जर्जर लाइन सही की जा रही थी। करीब 12 घंटे तक आधा नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रखनी पड़ी। इस लाइन के बदलने से वोल्टेज और कटौती की समस्या काफी कम हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed