{"_id":"65357292fa17a279ef057044","slug":"high-tension-line-collapses-four-pets-die-badaun-news-c-123-1-sbly1004-6580-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, चार पालतू पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, चार पालतू पशुओं की मौत
Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी गांव में इसी जगह बंधी थीं भैंस और गाय। संवाद
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में रविवार को हाईटेंशन लाइन टूटने से चार पालतू पशुओं की मौत हो गई। जबकि किसान का परिवार बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहु्ंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी लाइन को नहीं हटवाया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्राम नूरपुर पिनौनी निवासी अवनेश गुप्ता की विजयपुर रोड पर पशुशाला है। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने रविवार सुबह करीब छह बजे अपनी तीन भैंस और एक गाय को पशुशाला के पास नाद पर बांध दिया था। वहीं उनको चारा और दाना डाल दिया था। परिवार वाले कुछ दूरी पर ही थे। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई जिससे चारों पशु करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लाइन गिरते ही परिवार वाले काफी दूर भाग गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तो मौके पर पहुंऐ लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद विद्युत निगम के जेई या अन्य कर्मचारी मौके पर नहीं आए। इसके कुछ देर बाद तहसीलदार बिल्सी राहुल कुमार गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पशु चिकित्सक को बुला लिया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने आपूर्ति को बंद कर दी लेकिन मौके पर लाइन हटाने कोई कर्मचारी नहीं आया। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि लाइन पर बंदर के कूदने से इंसुलेटर बर्स्ट हो गया था जिससे लाइन टूट गई। मौके पर जेई समेत अन्य कर्मचारियों को भेजकर लाइन ठीक कराई जा रही है।