फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Here, in the evening, darkness spreads in the streets of the city.

यहां तो शाम होते ही शहर की गलियों में पसर जाता है अंधेरा

Fri, 29 Oct 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Here, in the evening, darkness spreads in the streets of the city.
मोहल्ला चकला नीम पटियाली सराय गली के बाहर लगे खंभे पर लगी खराब लाइट। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दिवाली सिर पर है और पालिका का पथ प्रकाश विभाग चैन की नींद ले रहा है। शहर के कई मोहल्लों और गलियों में पथ प्रकाश के लिए नगर पालिका की ओर से लगाई गईं स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इसकी वजह से लोगों को रात के समय आने-जाने में परेेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही हाल रहा तो इन स्थानों पर दिवाली अंधेरे में ही मनाई जानी तय है।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। इससे शहर की सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पालिका प्रशासन को जानकारी भी है, इसके बावजूद बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं कराया जा रहा है। शहर के खंडसारी, कबूलपुरा, सैय्यदबाड़ा, श्रीराम नगर, चक्कर की सड़क, जवाहरपुरी, नेकपुर आदि में लगे खंभों पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, ऐसी स्थिति शहर के अन्य गली मोहल्लों की भी हैं, वहां भी स्ट्रीट लाइट बंद हैं। शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने इन लाइटों का चालू नहीं कराया है। शाम होते ही यह इलाके अंधेरे में डूब जाते है। इस कारण यहां से निकलने वाले लोगों को बदमाशों का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं थी। अब यह बंद हैं, इससे सड़कों पर रात में निकलने में डर लगता है। इस बात की जानकारी अधिकारियों को भी है, इसके बाद भी उन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंशू, कांशीराम आवास
शहर की सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा गोवंश सड़क पर अंधेरा होने की वजह से दिखाई नहीं देता। ऐसे में हादसे का अंदेशा बढ़ जाता है। अंधेरे में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इसलिए स्ट्रीट लाइट चालू करवाई जाए।

- लवी, सैय्यदवाड़ा
रात में हर गली मोहल्ले में किसी ने किसी खंभे की लाइट बंद है। शिकायत करने के बाद भी इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा, जिससे चोरियों का डर भी बना रहता है।
-टोनी जॉन, पनबाड़ी मोिहल्ला
-
शहर की सड़कों का हाल किसी ने नहीं छिपा है। अधिकतर सड़कों पर गड्ढे हो रहे है। ऐसे में सड़कों पर रात के समय अंधेरा पसरा होने की वजह से दिक्कत काफी बढ़ जाती है।
- अंशू, श्रीराम नगर कॉलोनी
शहर में जहां पर भी स्ट्रीट लाइट बंद है, उनको सही कराया जाएगा। शहर की सड़कों पर अंधेरा नहीं रहने दिया जाएगा। पूरे शहर में दिवाली जगमग ही होगी।
- दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed