फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Helper unloading tarpaulin from truck touches head of high tension line, dies

Budaun News: ट्रक से त्रिपाल उतार रहे हेल्पर का सिर हाईटेंशन लाइन से छुआ, मौत

Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Helper unloading tarpaulin from truck touches head of high tension line, dies
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सालारपुर विद्युत उपकेंद्र के नजदीक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 30 वर्षीय ट्रक हेल्पर कुलदीप की मौत हो गई। वह सीमेंट उतारने के लिए ट्रक पर चढ़कर त्रिपाल हटा रहा था, तभी उसका सिर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। थाना पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

हेल्पर कुलदीप बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव खमरिया के रहने वाले थे। वह बरेली के धीरज शर्मा के ट्रक पर काम करते थे। शुक्रवार को कुलदीप और चालक विपिन कुमार ट्रक में बरेली से सीमेंट लेकर बदायूं उतारने आए थे। चालक के मुताबिक दोपहर के समय उन्होंने मुजरिया चौराहा स्थित एक दुकान पर सीमेंट उतारा था। शाम को वह ट्रक लेकर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सालारपुर विद्युत उपकेंद्र के नजदीक एस. बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

रात करीब पौने नौ बजे सीमेंट उतरवाने के लिए हेल्पर कुलदीप ट्रक के ऊपर त्रिपाल हटाने के लिए चढ़े। ट्रक के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही थी। उस पर हेल्पर ने ध्यान नहीं दिया। उनका सिर लाइन से छू गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर नीचे आ गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूतना पर पहुंची पुलिस ने हेल्पर का शव मोर्चरी में रखवा दिया। परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। कुलदीप तीन भाइयों में मंझला था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed