फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   help for poor peoples

लॉकडाउन के बीच मदद को बढ़े हाथ, जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
help for poor peoples
बदायूं। कोरोना से बचाव को लेकर लागू लॉकडाउन में लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया है। ऐसे में दिल्ली, नोएडा, हरियाणा आदि राज्यों से आने वाले मजदूरों समेत उन परिवारों के सामने जीवन यापन से जुड़ी परेशानियां खड़ी हो गई हैं। ऐसे असहाय और मजदूर वर्ग की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। इस पुनीत कार्य में प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं का भी भरपूर साथ मिल रहा है। बुधवार को भी शहर के कई स्थानों पर जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी गई।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले स्वयंसेवियों ने लालपुल और दातागंज तिराहे पर जरूरतमंदों को राहत सामग्री के पैकेट बांटे। इस मौके पर डीएम कुमार प्रशांत भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि इस समय पूरे देश पर संकट की घड़ी है जिसका मुकाबला हम सबको मिलकर करना होगा। लोग अपने घरों पर रहें और दूसरों का सहयोग करें। जरूरतमंदों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है। व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता की ओर से कलक्ट्रेट पर काम करने वाले मजदूरों को राहत सामग्री बांटी गई। इस मौके पर राजकमल गुप्ता, अनिकेत वार्ष्णेय, गौरव गुप्ता, सोनू वर्मा, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed