{"_id":"65a3a5da3ee9584fca057e32","slug":"hello-i-am-inspector-please-pack-the-medicine-badaun-news-c-123-1-sbly1004-11633-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हैलो! मैं इंस्पेक्टर बोल रहा हूं... दवा पैक करा देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हैलो! मैं इंस्पेक्टर बोल रहा हूं... दवा पैक करा देना
विज्ञापन
बिसौली। नगर के मेडिकल स्टोरों पर रोज इंस्पेक्टर और दरोगा के नाम से कॉल आ रही हैं। इससे मेडिकल स्टोर संचालक परेशान हैं। कॉल करने वाला खुद को दरोगा या इंस्पेक्टर बताकर व्हाट्सएप पर दवा का पर्चा भेजता है और दवा पैक करके रखने को कहता है। बाद में कोई दवा लेने नहीं पहुंचता।
शनिवार को नगर के चिराग मेडिकल स्टोर पर इसी तरह की कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर संजय बताया। उन्होंने व्हाट्सएप पर दवा का पर्चा भेजा। कहा, दवा निकलवाकर पैक करा देना। मेडिकल स्टोर संचालक नरेंद्र कुमार ने दवा पैक करा दी। बाद में पता चला कि संजय कुमार नाम का कोई इंस्पेक्टर कोतवाली में नहीं है। इससे पहले दबतोरी रोड स्थित मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीण कुमार के पास इसी तरह की कॉल आई थी। संवाद