फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Heavy loss in vegetable crops including paddy, urad

धान समेत सब्जी फसलों में भारी नुकसान, उड़द भी पानी में डूबे

Mon, 10 Oct 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:26 AM IST
सार

तीसरे दिन रविवार को भी लगातार बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।पिछले दिनों की बारिश में धान, बाजरा और उड़द के पौधों की जड़ें काफी कमजोर हो गईं थीं।सब्जी फसलों में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर और गोभी की अगैती फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Heavy loss in vegetable crops including paddy, urad
उझानी में बारिश और हवा के दौरान गिरी धान की फसल। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं/उझानी। तीसरे दिन रविवार को भी लगातार बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। धान और उड़द के खेतों में पानी भर जाने से जहां फसल डूब गई है, वहीं सब्जी फसलों में पानी भरने से शिमला मिर्च और टमाटर के पौधे सड़ सकते हैं। अन्य फसलें भी आसमानी आफत की चपेट में आ गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को भी पूरे दिन बारिश हुई। दो-तीन घंटे बूंदाबांदी को छोड़ दें, तो बाकी के समय में झमाझम बारिश के दौरान तेज हवा भी चली। पिछले दिनों की बारिश में धान, बाजरा और उड़द के पौधों की जड़ें काफी कमजोर हो गईं थीं। तेज हवा के साथ बारिश के दौरान धान और बाजरा खेतों में गिर गया। किसानों में भागमल चौधरी ने बताया कि उड़द की फसलों में बारिश का पानी पौधों से ऊपर तक निकल चुका है।
विज्ञापन

एक-दो दिन हालात ऐसे ही रहे तो उड़द की फसल पूरी तरह तबाह हो जाएगी। सब्जी फसलों में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर और गोभी की अगैती फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार के मुताबिक बारिश इतनी हो चुकी है कि खेतों से बारिश का पानी निकालना मुश्किल हो गया है। हाल ही में जिन खेतों में सरसों की बुवाई हो चुकी है, उसका बीज सड़ने से बच नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed