फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Heat breaks record, mercury crosses 45 degrees

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 04 Jun 2017 12:20 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 04 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Heat breaks record, mercury crosses 45 degrees
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में दिन भर चिलचिलाती धूप से बेहाल हुए लोग      
विज्ञापन

गर्मी के इस सीजन में शनिवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। लोगों को जैसे आग बरसती महसूस हुई। हर कोई गर्मी से बेहाल नजर आया। स्थिति यह थी कि कूलर और पंखे में भी शरीर से पसीना बह रहा था।
शनिवार को सुबह से ही सूर्य देवता के दर्शन के साथ गर्म हवा चलने लगी थी। दिन के 11 बजते-बजते हवा में तपिश और बढ़ गई। एक तो कड़ी धूप और ऊपर से तेज गर्मी से सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया। बसों में सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा है। तेज धूप के कारण जगह-जगह लोग चेहरे पर पानी के छींटे मारते दिखे। शाम को सूरज डूबने के बाद पारा गिरा तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।      
विज्ञापन

-----------
सुबह 10 बजे के बाद बड़ा पारा  
शनिवार सुबह 10 बजे तक हल्की धूप निकली थी, लेकिन इसके बाद पारा बढ़ते हुए 45 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। आसमान से बरस रहीं आग के कारण छत पर रखे टैंकों में पानी लगभग खौलने लगा। घरों के अंदर पंखे गर्म हवा फेंक रहे थे। हर कोई इस भीषण गर्मी से बचने का उपाय देख रखा था। बाजार का आलम यह था कि जहां दिन भर भीड़भाड़ लगी रहती थी वहां चंद लोग ही नजर आ रहे थे। सड़क पर जाने वाले मुंह और सिर पर कपड़ा बांधे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed