फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Heart attack also caused by high blood pressure

Budaun News: उच्च रक्तदाब के कारण भी हो रहा ह्रदयघात

Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Heart attack also caused by high blood pressure
जिला अस्पताल। संवाद - फोटो : सड़क पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली
बदायूं। सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से अमूमन काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ऐसे में जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। वो भी तब जब मामला दिल का हो। कोरोना के बाद से लोगों में इम्युनिटी कम हुई है। ठंड में दिल के मरीजों की धड़कन सामान्य से तेज चलने लगती है। इसलिए दिल का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों के मुताबिक, इन दिनों उच्च रक्तदाब और सीने में दबाव की शिकायत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएम कमल ने बताया कि गर्मियों में और सामान्य मौसम में दिल के रोगियों को कोई खास परेशानी नहीं होती, लेकिन सर्दियों में उन्हें ज्यादा तकलीफ होती है। सर्दी में ऑक्सीजन की कमी रहती है, इससे रक्त वाहिनियां संकरी हो जाती हैं। ह्रदय में जरूरत के मुताबिक रक्त का संचार न होने से इससे दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में रक्तदाब सामान्य से ज्यादा रहता है। यह भी दिल के रोगियों के लिए परेशानी का कारण है। जिन लोगों का कॉलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है, उनके लिए यह मौसम खासा खतरनाक होता है। दिल के मरीजों में घबराहट, उच्च रक्तदाब, सीने में दबाव या जकड़न बढ़ जाती है। इसके साथ ही सर्दियों में हार्ट अटैक के मुकाबले हार्ट फेल होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए सांस फूलने की शिकायत को इस मौसम में बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खास तौर पर बुजुर्ग लोगों को इस समय ठंड से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




16 साल की पायल का हुआ हार्टफेल
उसहैत के गांव बची निवासी वीरेंद्र की 16 साल की बेटी पायल का बदायूं शहर में चाचा के घर पर आठ दिसंबर को नहाते समय हार्टफेल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने बताया कि इस उम्र में भी हार्टफेल हो सकता है।

22 साल के देवेंद्र की हुई हार्टअटैक से मौत
सिविल लाइंस क्षेत्र के डीएम रोड निवासी देवेंद्र के छोटे बेटे 22 साल के सुचित कुमार 26 दिसंबर को नहाते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिवार के लोग पहले उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि देवेंद्र को हार्टअटैक आया है। काफी प्रयास के बाद भी देवेंद्र को बचाया नहीं जा सका।




क्यों बढ़ता है बीपी
- सर्दियों में तापमान कम होने से रक्त वाहिकाएं संकरी हो जाती हैं। संकरी शिराओं और धमनियों में रक्त के संचारण के लिए अधिक बल की आवश्यकता होती है। इससे रक्त का दबाव बढ़ जाता है।

- सर्दियों में शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है। इससे भी रक्त का दबाव बढ़ जाता है। रक्त का दबाव बढ़ने से स्ट्रोक, हार्टअटैक और कार्डिक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।
- शरीर में अल्फा रिसेप्टर होते हैं, जो सर्दियों में अधिक सक्रिय हो जाते हैं, जिससे रक्तदाब बढ़ जाता है।



सर्दियों में रक्तदाब पर ऐसे करें काबू
- मीठा, नमकीन और खट्टा कम खाएं।
- सर्दियों में घर में दुबके न रहें, बल्कि धूप सेकें।
- उच्च रक्तदाब से पीड़ित होने पर अधिक ठंड में सुबह के समय दवा लेकर ही बाहर निकलें।
- आउटडोर गतिविधियां कम से कम करें।
- एक मोटा कपड़ा पहनने के बजाय कपड़ों की कई तह पहनें, इससे ऊष्मा कपड़ों की परतों के बीच में देर तक एकत्र रहती है।
- सिर को अच्छी तरह से ऊनी कपड़ों से ढककर रखें।
- संतुलित, पोषक और ताजा भोजन खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed