{"_id":"b7517e14183f2192bc0f402f686977b1","slug":"hearing-machine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरे बच्चों को मुफ्त बांटी गई सुनने वालीं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहरे बच्चों को मुफ्त बांटी गई सुनने वालीं मशीनें
badaun
Updated Thu, 15 Jan 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को समेकित शिक्षा की ओर से जिले के विभिन्न विकास क्षेत्रों के श्रवण बाधित बच्चों को हियरिंग एड उपलब्ध कराने के लिए बीआरसी केंद्र पर कैंप लगाया गया था। इसमें कुल 22 बच्चों को आधुनिकतम सुनने की मशीनें बिहाइंड द ईयर (बीटीई) के लिए चयनित किया गया था। एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञ ने सभी बच्चों को हियरिंग एड फिट किया। इसके बाद समस्त बच्चों को हियरिंग एड के साथ छह-छह सेल भी दिए गए। इस मौके पर बीएसए कृपा शंकर वर्मा, जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह, विशेष शिक्षक गिरजा शंकर, विनोद गुप्ता, रज्जन सिंह, राजेश मौर्या, संदीप, अमित, कुंवर, सुरेश, विजय, ज्ञानेंद्र, बृजेश, ओमप्रकाश, आशीष, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन