{"_id":"661d8e9a06c852f2d70ac294","slug":"hearing-in-neelkanth-mahadev-vs-jama-masjid-case-on-19th-badaun-news-c-123-1-sbly1018-117125-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में सुनवाई 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में सुनवाई 19 को
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई अब 19 अप्रैल को होगी। पिछली सुनवाई पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 अप्रैल की तिथि तय की है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई है। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी कोर्ट मनीष कुमार तृतीय की अदालत में यह मामला विचाराधीन है।
सुनवाई के दौरान नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में नीलकंठ महादेव पक्ष की ओर से वकील वरिष्ठ अधिवक्ता वेदप्रकाश साहू पेश हुए। उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान सर्वे कमीशन के आवेदन पर ऑर्डर करने पर बहस हुई थी। सोमवार को इस मामले में आदेश की उम्मीद थी पर कोर्ट ने अगली तारीख दे दी। संवाद
विज्ञापन
जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता असरार अहमद ने बताया कि पिछली सुनवाई पर उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि पहले यह तय होना चाहिए कि यह मामला चलने योग्य है भी या नहीं। इस पर ऑर्डर होना है। सोमवार को इस मामले में तारीख दे दी गई। अब सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।