फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health departmen lacks in 128 types medicines

स्वास्थ्य विभाग के पास 128 प्रकार की दवाओं की कमी

Mon, 28 Aug 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 28 Aug 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
Health departmen lacks in 128 types medicines
संक्रामक रोगों के सीजन में भी स्वास्थ्य विभाग के पास दवाओं की किल्लत है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. हरदत्त कुमार ने इस बारे में सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि गांवों में कैंप करने वाली टीमों को दवाओं की कमी की वजह से दिक्कत हो रही है। इधर, दवाओं की कमी को पूरा करने के लिए अफसरों ने रेट कांट्रेक्ट पर दवा कंपनियों को आनन-फानन में आर्डर जारी करने शुरू कर दिए हैं। नियमानुसार स्वास्थ्य विभाग के मुख्य दवा स्टोर में करीब 400 प्रकार की दवाइयां होनी चाहिए। हालांकि, नियम यह भी है कि जिस जिले में जिन दवाओं की जरूरत नहीं होती उनको नहीं खरीदा जाता। जरूरत के मुताबिक दवाओं की खरीद की जाती है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 128 प्रकार की दवाओं की कमी बनी हुई है। एसीएमओ डॉ. हरदत्त कुमार की ओर से इस संबंध में सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को लिखे जाने के बाद यह बात साफ हो गई है। जिले में इन दिनों बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास एंटीबायोटिक दवाओं के नाम पर सिर्फ एक प्रकार की दवा है। हालांकि, बुखार के लिए स्थानीय स्तर पर लोकल परचेज कर काम चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा का कहना है कि दवाएं पर्याप्त तादाद में हैं। जो आर्डर किए गए हैं, उनमें भी दवाओं की सप्लाई मिलनी शुरू हो गई है। एसीएमओ डॉ. हरदत्त कुमार का कहना है कि दवाओं की कमी के बारे में उन्होंने सीएमओ को लिखा है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed