फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health check-up of Divyang children done in the camp

Budaun News: शिविर में दिव्यांग बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 02 Aug 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of Divyang children done in the camp
बदायूं। नई शिक्षा नीति की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में व समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला अस्पताल में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें विकासखंड उझानी, सलारपुर, जगत, कादरचौक और नगर क्षेत्र के 170 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

शिविर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों को जागरूक किया। वहीं, डॉक्टरों की टीम में ऑर्थो सर्जन डॉ. वागीश ने 48, नेत्र सर्जन डॉ. उत्पल रस्तोगी ने 15, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चक्रेश गुप्ता ने दो और मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. नरवीर यादव ने 53 बच्चों की जांच करके दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए उनका चयन किया।
विज्ञापन

साथ ही 17 बच्चों को बेरा परीक्षण और आठ बच्चों को नेत्र जांच के लिए रेफर किया गया। इन बच्चों की रिपोर्ट आने के बाद में स्थायी प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जीतेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर का निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कप्तान सिंह ने किया। इसमें बच्चों के पंजीकरण का काम विशेष एजुकेटर संदीप राय, अरुण कुमार, सुरेश मिश्रा, सरिता देवी, रेखा देवी, दिव्या, मनीषा देवी और अभिभावक परामर्श विशेष शिक्षक राजेश कुमार मौर्य, रज्जन सिंह, विपिन मिश्रा, जुगल किशोर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed