फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health camp held in Arifpur Nawada, 750 patients examined, 10 referred

Budaun News: आरिफपुर नवादा में लगा स्वास्थ्य शिविर, 750 मरीजों की जांच, 10 रेफर

Fri, 28 Nov 2025 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 28 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Health camp held in Arifpur Nawada, 750 patients examined, 10 referred
स्वास्थ्य ​शिविर का उद्धाटन करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता। स्रोत स्वास्थ्य  विभाग
बदायूं। जिला अस्पताल की ओर से आरिफपुर नवादा में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में करीब 750 से अधिक मरीजों की जांच की गई। 10 मरीजों की स्थिति गंभीर मिलने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गांवों और समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविर में सामान्य जांचों के साथ-साथ रक्तचाप (बीपी), शुगर, एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस–बी, हेपेटाइटिस–सी सहित करीब 750 मरीजों की जांच की गई। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. विकास शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ मोहम्मद वसीम, और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. चंक्रेश गुप्ता उपस्थित रहे। सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय की देखरेख में रही। इस मौके पर शिविर के नोडल अधिकारी अमित बघैल, जिला क्षय रोग अधिकारी विनेश कुमार और बरेली की दिशा क्लस्टर की हिना आयज भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed